Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

गोकुला बुजुर्ग में बड़े ही धूम धाम से बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135वी जयंती मनाई गई

रिपोर्ट ब्यूरो बलरामपुर

गोकुला बुजुर्ग / सादुल्लानगर:-संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135वी जयंती के अवसर पर जनपद बलरामपुर के उतरौला तहसील के अन्तर्गत विकासखंड रेहरा बाजार के ग्राम सभा गोकुला बुजुर्ग में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।जिसमें बाबा साहब के जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान तथा भारतीय संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। समाजसेवी भगवान पूजन वर्मा ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया और बाबा साहब के योगदान के बारे में लोगों को अवगत कराया और कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने सदियों से दलितों, शोषित, वंचित और पीड़ित समाज को संविधान के माध्यम से अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया बाबा साहब का संघर्ष केवल एक व्यक्ति का संघर्ष नहीं था, बल्कि पूरे समाज को बराबरी दिलाने का आंदोलन था, जिसे आज आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के द्वारा लिखित संविधान में महिलाओं और पुरुषों के अधिकार में किसी प्रकार की असमानता नहीं है यह बहुत ही सराहनीय एवं महत्वपूर्ण है सभी वर्गों सभी धर्मों के अधिकारों को समान प्राथमिकता है सामाजिक न्याय की लड़ाई आज भी अधूरी है और जब तक दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज को उनका पूरा हक और सम्मान नहीं मिलें बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके सपनों को साकार करने के लिए हम सदैव तत्पर है। इस पावन पर्व के अवसर पर समाजसेवी भगवान पूजन वर्मा, तुलाराम वर्मा, शोभाराम वर्मा,दिलीप सिंह कश्यप, पंचम वर्मा, संदीप वर्मा, दयाराम भारती,सूरज भारती, सुभाष भारती,रिखीराम, हामिद अली,मुजीबुल्लाह आदि तमाम बाबा साहब के अनुयायी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.