Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

भंडारा एवं भजन संध्या कार्यक्रम संपन्न

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

सादुल्लानगर, बलरामपुर।श्रीमद् भागवत कथा के विश्राम के दूसरे दिन हवन पूजन, भंडारा एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।हवन पूजन कथा व्यास पंडित ओम नारायण मिश्रा के सानिध्य में विधि-विधान से हवन पूजन संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
भंडारा एवं भजन संध्या हवन पूजन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सेवा भाव से प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर काशी-वाराणसी से आए स्वर सम्राट भजन गायक सत्यम मंचल द्वारा भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।मुख्य यजमान एवं व्यवस्था।इस आयोजन के मुख्य यजमान गंगाराम गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी तारा देवी रहीं। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था अनुज गुप्ता द्वारा की गई। आयोजक परिवार द्वारा अतिथियों का सम्मान भी किया गया।श्रद्धालुओं की उपस्थिति इस अवसर पर रामलौटन गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, बजरंगी गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, पंकज गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता, देवचंद गुप्ता, आशीष गुप्ता, आर्यन गुप्ता, अर्चित, अर्पित, विकास, सुशील, अनुश, आदित्य मिश्रा, अमन गुप्ता, लवकुश गुप्ता, ज्योति गुप्ता, क्रांति गुप्ता, प्रीति गुप्ता, नेहा गुप्ता, पिंकी गुप्ता, गुंजा गुप्ता, दिलीप गुप्ता, पूनम गुप्ता, जैसी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.