अंबेडकर जयंती पर उतरौला में निकली भव्य शोभायात्रा, समाजसेवी राधेश्याम वर्मा ने की सहभागिता
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
उतरौला।भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वी जयंती के अवसर पर मंगलवार को उतरौला नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों और दूरदराज इलाकों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। पूरे कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, जागरूकता और जनसेवा का संदेश प्रमुख रूप से उभरकर सामने आया।
शोभायात्रा आसाम रोड से अन्दर पुरी बाजार होकर गोंडा रोड होते हुए फक्कड़दास चौराहे पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। यात्रा के दौरान डीजे की धुन पर नाचते-गाते लोग, हाथों में झंडे और बाबा साहब के चित्र लिए युवाओं की टोली पूरे वातावरण को उत्सवमय बना रही थी। इस अवसर पर समाजसेवी एवं नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) बलरामपुर के जिला अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा भी शोभायात्रा में शामिल हुए। वे क्षेत्र में अपनी जनसेवा गतिविधियों के लिए पहचाने जाते हैं और आरएसवी हॉस्पिटल के माध्यम से प्रत्येक रविवार निःशुल्क ओपीडी सेवा देकर जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराते हैं। उनके कार्यों में समाज के प्रति संवेदनशीलता और सेवा का भाव स्पष्ट रूप से झलकता है।शोभायात्रा के उपरांत पुरानी तहसील के सामने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी राधेश्याम वर्मा ने सहभागिता की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने फूलो की पुष्प वर्षा कर एम मिष्ठान पानी वितरण कर आगंतुकों का अभिनंदन सम्मान,स्वागत किया बाबा साहब के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने लोगों से सामाजिक समरसता, शिक्षा और मानवता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहब के विचारों को अपनाने और समाज में समानता तथा न्याय के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।