शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
रेहरा बाजार बलरामपुर।वादिनी द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र बावत अभियुक्त मो0 कलीम पुत्र मो0 नईम निवासी ग्राम पूरे पश्चिमडीह पकड़ी भुवारि थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया गया जिसके आधार पर मु0अ0स0-04/2026 धारा 69/108 बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह थाना रेहरा बाजार के नेतृत्व में आज दिनांक 24.04.26 को थाना रेहरा बाजार पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0स0- 04/2026 धारा 69/108 बी0एन0एस0 थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर से संबंधित अभियुक्त मो0 कलीम पुत्र मो0 नईम निवासी ग्राम पूरे पश्चिमडीह पकडी भुवारि थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।