Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

गर्मी के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने तथा खाद वितरण की सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश

बलरामपुर।प्रभारी मंत्री राकेश सचान मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम विभाग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, उत्तर प्रदेश सरकार की अध्यक्षता में जनपद के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद में संचालित प्रमुख विकास परियोजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का प्रस्तुतीकरण किया गया। इसके साथ ही प्रोजेक्ट संवर्धन, निराश्रित गोवंश संरक्षण, गोचर भूमि में हरा चारा उत्पादन, गोवंश टीकाकरण व ईयर टैगिंग, कुओं के जीर्णोद्धार, थारू गांवों में विद्युतीकरण एवं संपर्क मार्ग, बाल सेवा योजना व स्पॉन्सरशिप योजना, परिवहन विभाग के सड़क सुरक्षा कार्य तथा कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में ड्रीम बोर्ड एवं सरकारी स्कूलों में आंतरिक नक्षत्रशाला एवं 70 विद्यालयों में टैब लैब से पढ़ाई जैसे नवाचारों का प्रस्तुतीकरण किया।इस दौरान प्रभारी मंत्री द्वारा बलरामपुर बाईपास, तुलसीपुर में आरओबी निर्माण, जिला चिकित्सालय में 100 बेड क्रिटिकल केयर यूनिट, नगर पालिका में एसटीपी निर्माण, पीएम किसान सम्मान निधि, 15वां वित्त आयोग, मनरेगा, 5वां राज्य वित्त आयोग, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ऑपरेशन कायाकल्प, गोवंश टीकाकरण एवं ईयर टैगिंग, निराश्रित गोवंश संरक्षण, गोचर भूमि में हरा चारा उत्पादन, वृक्षारोपण अभियान, आईजीआरएस, संचारी रोग नियंत्रण अभियान, प्रोजेक्ट संवर्धन, कुओं के जीर्णोद्धार, थारू गांवों में विद्युतीकरण एवं संपर्क मार्ग, बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना तथा परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई।प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित ऋण प्रकरणों का निस्तारण कराया जाए। बैंक स्तर पर किसी भी प्रकार की कोताही न हो तथा प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए।उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को खादी ग्रामोद्योग, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान एवं छोटे-छोटे स्वरोजगार कार्यों से जोड़ने के निर्देश दिए।प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन में तेजी लाते हुए सभी परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए। साथ ही जल जीवन मिशन के तहत जिन सड़कों की खुदाई की गई है, उन्हें गुणवत्ता के साथ शीघ्र ठीक कराया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।प्रभारी मंत्री ने गर्मी के दृष्टिगत विद्युत व्यवस्था को विशेष प्राथमिकता पर रखते हुए निर्देश दिए कि जनपद में विद्युत आपूर्ति सुचारू रखी जाए।अतिरिक्त लोड की आवश्यकता हो, तो तत्काल मांग पत्र भेजा जाए। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की जाए, जिससे विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्याओं का प्रभावी समाधान हो सके।आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए प्रभारी मंत्री ने खाद वितरण की सभी पूर्व तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाद की उपलब्धता, भंडारण एवं वितरण व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर ली जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।गोवंश संरक्षण की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री जी ने गोवंश संरक्षण केंद्रों में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निराश्रित गोवंश संरक्षण, टीकाकरण, ईयर टैगिंग तथा गोचर भूमि पर हरा चारा उत्पादन को प्राथमिकता से संचालित किया जाए। प्रभारी मंत्री ने आईजीआरएस एवं जनता दर्शन से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभागीय अधिकारी जनमानस की शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। प्रत्येक फरियादी की शिकायत का समाधान संवेदनशीलता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाते हुए जनपद की प्रगति को और बेहतर बनाया जाए।इस अवसर पर विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला, विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आरती तिवारी, पूर्व विधायक शैलेंद्र कुमार सिंह शैलू, चेयरमैन नगर पालिका बलरामपुर धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.