Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

एसएसबी इंटर कॉलेज पिंड खुर्द के मेधावियों का हुआ सम्मान, विद्यालय की टॉपर चंचल मिश्रा को मिली साइकिल

संवाददाता- रामरूप यादव

बलरामपुर। उतरौला तहसील विकास खंड गैण्डास बुजुर्ग में स्थित एसएसबी इंटर कॉलेज पिंड खुर्द में यूपी बोर्ड हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि थाना अध्यक्ष गैंड़ास बुजुर्ग राजीव मिश्र ने मेधावियों को उपहार देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।इस मौके पर क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह ने कहा कि अनुशासन, समय प्रबंधन और कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी यदि अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर प्रयास करें, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उन्होंने छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार अपनाने की भी प्रेरणा दी।थाना अध्यक्ष गैंड़ास बुजुर्ग राजीव मिश्र ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के जीवन को नई दिशा देती है। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के भविष्य निर्माता हैं, इसलिए उन्हें पूरे मनोयोग से पढ़ाई कर अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहिए।विद्यालय के प्रबंधक डाक्टर एहसान खान ने हाई स्कूल में जिले में 11वां स्थान व विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा चंचल मिश्रा की फीस व आगे की पढ़ाई का समस्त खर्च उठाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि विद्यालय का कोई भी विद्यार्थी जिले में टॉप करता है तो उसे स्कूटी प्रदान की जाएगी तथा टॉप 10 में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी। साथ ही विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा चंचल मिश्रा को साइकिल भी भेंट की।इस मौके पर डाक्टर अताउल्लाह खान ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियां विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत और मार्गदर्शन का परिणाम हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें और उन्हें उच्च लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करें।
साथ ही हाई स्कूल की छात्रा आंचल मिश्रा, निदा खान, नुसरत फात्मा, आंचल यादव, राधा यादव, दिशा गुप्ता, आकांक्षा प्रजापति, शाह इमरान रजा, सिदरा तथा इंटरमीडिएट के मोहम्मद असद, सीमा यादव, अनामता फातिमा, अनम खातून, आदित्य सोनकर, फिरोजा फरहीन, नंदिनी, फरहीन बानों, महबिश सिद्दीकी, शबाना बानों को अतिथियों द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में डाक्टर अताउल्लाह खान, बब्बू सिंह, उत्तम, प्रदीप मिश्र, प्रधानाचार्य अनूप कुमार सिंह, उप प्रधानाचार्य एल बी यादव, अनिल कुमार शुक्ला, रमापति गुप्ता, दयाशंकर पांडेय, सुप्रिया वर्मा, प्रांजलि गुप्ता, रमेश शर्मा, इरशाद, सोनू, जफर खान सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.