पुलिस टीम ने गम्भीर मारपीट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
गैंडास बुर्जुग बलरामपुर।दिनांक 22.04.26 को थाना गैंड़ास बुजुर्ग क्षेत्रान्तर्गत के तहरीर बावद विपक्षीगण द्वारा गाली गुप्ता देते हुए मारना पीटना व जानमाल की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 39/26 धारा 115(2)/352/351(3) बी.एन.एस. पंजीकृत कराया गया था। विवेचना के क्रम मे बाद अवलोकन मेडिकल रिपोर्ट मुकदमा उपरोक्त में धारा 118(2)/117(2) बी.एन.एस. की बढोत्तरी किया गया।थानाध्यक्ष गैंड़ास बुजुर्ग राजीव कुमार मिश्र के नेतृत्व मे थाना गैण्डास बुजुर्ग पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त राजेश पुत्र रामदेव निवासी दुधरा थाना गैण्डास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर को मु0अ0सं0 39/26 धारा 115(2)/352/351(3)/ 118(2)/117(2) बी.एन.एस में गिरफ्तार कर मय धटना में प्रयुक्त एक अदद लाठी मय सील सर्व मोहर के साथ अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।