भूसा दान महादान’ अभियान से जुड़े जनपदवासी – डीएम
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने जनपद के निराश्रित गौवंशों के संरक्षण और उनके बेहतर भरण-पोषण के लिए जनपदवासियों से ‘भूसा दान महादान’ अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की है।वर्तमान में गेहूँ की कटाई (हार्वेस्टिंग सीजन) के उपरांत जिलाधिकारी ने आम जनमानस और संभ्रांत नागरिकों को जागरूक करते हुए निराश्रित गौवंशों के लिए अधिकाधिक भूसा दान करने हेतु प्रेरित किया है। शासन की मंशा के अनुरूप, जनपद में संचालित 81 स्थायी एवं अस्थायी गौ आश्रय स्थलों में संरक्षित 10,863 निराश्रित गौवंशों के लिए चारे की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।नागरिक अपने निकटतम गौ आश्रय स्थलों पर जाकर भूसा, हरा चारा, पशु आहार, चूनी-चोकर आदि सीधे दान कर सकते हैं।यदि सामग्री दान करना संभव न हो, तो नागरिक ‘जनपद स्तरीय गौ संरक्षण एवं संवर्धन कोष’ में सीधे ऑनलाइन या बैंक के माध्यम से धनराशि जमा कर सकते हैं।बैंक का नाम: इंडियन बैंक खाते का नाम: जनपद स्तरीय गौ संरक्षण एवं संवर्धन कोष खाता संख्या: 7245522495
आई०एफ०एस०सी० कोड: IDIB000V531दान की गई समस्त सामग्री और धनराशि का उपयोग केवल निराश्रित गौवंशों के भरण-पोषण और उनके कल्याण के लिए ही किया जाएगा।