Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

लूट की घटना के 02 आरोपी गिरफ्तार, लूट का माल बरामद

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।दिनांक 23.04.2026 को वादिनी निवासी ग्राम सिरसिया थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर द्वारा थाना कोतवाली देहात पर उपस्थित आकर लिखित तहरीर दी कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा झप्ट्टा मारकर मेरा मोबाईल, गले का लाकेट लेकर भाग गये है, प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0-143/2026 धारा 304(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत लूट की घटनाओं के सफल अनावरण के संबंध में दिये गये निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी, थाना कोतवाली देहात बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में आज दिनाँक 03.05.2026 को थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0-143/2026 धारा- 309(4)/317(2) BNS से संबंधित दौराने विवेचना प्रकाश में आये अभियुक्तगण हरिओम पाण्डेय पुत्र रामरूप पाण्डेय, निवासी देवरिया कला, थाना खरगूपुर, जनपद गोण्डा, रमेश शुक्ला उर्फ नान्हू पुत्र लालसाहब शुक्ला, निवासी देवरिया कला, थाना खरगूपुर, जनपद गोण्डा को ग्राम बहादुरापुर से दुल्हिनपुर के पास से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय रवाना कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.