Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पुलिस टीम ने चोरी के 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

ई-रिक्शा सहित चोरी का माल किया बरामद

बलरामपुर।दिनांक 17.01.2026 को वादी जाकिर हुसैन पुत्र यार मोहम्मद निवासी ग्राम नहरबालागंज थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर द्वारा थाना कोतवाली देहात पर उपस्थित आकर चोरी की घटना की तहरीर दी गई कि मेरे दुकान से DJ का सामान लाईट चोरी हुई है। प्राप्त तहरीरी सूचना के आधार पर थाना कोतवाली देहात बलरामपुर पर मु0अ0सं0-19/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण के संबंध में दिये गये निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी, थाना कोतवाली देहात बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में आज दिनाँक 03.05.2026 को थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0- 19/2026 धारा- 303(2) BNS से संबंधित दौराने विवेचना प्रकाश में आये अभियुक्तगण दीपक कुमार उर्फ दीपू पुत्र राजाराम, निवासी लुचुइया थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर, शेखावत उर्फ कन्नन शेख पुत्र अब्दुल सलीम, निवासी नहरवालागंज थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर,छोटू कश्यप पुत्र रामफेर कश्यप, निवासी विशुनापुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर को ग्राम कल्लाभट्ठा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय रवाना कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.