Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पश्चिम बंगाल, असम के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर भाजपाइयों में जश्न

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

सिद्धार्थनगर । पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में सोमवार को भाजपा को मिले भारी जनादेश और बहुमत से भाजपा मण्डल अध्यक्ष समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। नगर पंचायत कपिलवस्तु के बर्डपुर चौक पर भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित थे। यहां पटाखे फोड़े गए। साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाई गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने कहा कि यह जीत सिर्फ एक चुनावी सफलता नहीं, बल्कि नई दिशा का संकेत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को इस ऊर्जा को आगे भी बनाए रखने का आह्वान किया। कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने टीएमसी की विदाई करके भाजपा पर विश्वास करके पूर्ण बहुमत दिया है। ममता दीदी ने बहुत कोशिश कर रही थी, लेकिन पश्चिम बंगाल की जनता ने सबक सीखाया है और उनका सफाया कर दिया है।इस दौरान पूर्व मण्डल अध्यक्ष नितेश पांडेय, राजकुमार चौधरी, जयराम यादव,विजय कश्यप, शिवकुमार यादव, श्रवण दुबे,विजय जायसवाल, फूलचंद जायसवाल, पुनीत जायसवाल, संतोष उपाध्याय,अंकुर गुप्ता सहित आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.