मोटरसाइकिल शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी गयी मोटर साइकिल बरामद
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।दिनांक 10.05.26 को वादी पवन कुमार पुत्र रामदेव निवासी शेखरपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर द्वारा थाना स्थानीय पर एक अदद प्रार्थना पत्र दिया कि वादी की मोटर साइकिल हीरो डीलक्स नं0-UP-47-D-8213 पहलवारा से चोरी हो गयी है । प्राप्त प्रार्थना पत्र पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-101/26 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही की गयी।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा जनपद में चोरी गये वाहनों की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध दिये गये निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक-16.05.26 को थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 101/26 धारा 303(2),317(2),317(4) बीएनएस की विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त सोहेल अहमद पुत्र बचऊ उम्र करीब 40 वर्ष निवासी पुरानीबाजार थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर को तुलसीपुर हरैया तिराहा थाना तुलसीपुर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से एक अदद चोरी की मोटर साइकिल बरामद की गयी । गिरफ्तारसुदा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।