Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

बाल श्रम उन्मूलन हेतु जनपद में चला “सिंगल-डे” विशेष अभियान

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

जनपद के विकास खंड एवं नगर निकायों में गठित 13 टीमों ने चलाया अभियान

03 बाल श्रमिकों को कराया गया अवमुक्त, बाल कल्याण समिति को किया गया सुपुर्द

 

बलरामपुर। जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन के निर्देश के क्रम में जनपद बलरामपुर में बाल श्रमिकों के चिन्हांकन एवं अवमुक्तीकरण हेतु “सिंगल-डे” ड्राइव का आयोजन अपराह्न 02 बजे से सायं 05 बजे तक किया गया। अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त विकास खंडों एवं नगर निकाय क्षेत्रों में गठित कुल 13 टीमों द्वारा एक साथ व्यापक अभियान चलाया गया।जाअभियान में प्रत्येक टीम में उपजिलाधिकारी (एसडीएम), खंड शिक्षा अधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी सम्मिलित रहे। टीमों द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए बाल श्रम के प्रतिजन-जागरूकता भी फैलायी गई।अभियान के दौरान जनपद में 14 वर्ष से कम आयु के कुल 03 बाल श्रमिक खतरनाक श्रेणी में कार्य करते हुए पाए गए, जिनका मेडिकल परीक्षण कराते हुए बाल कल्याण समिति को सुपुर्द किया गया। तत्पश्चात बाल कल्याण समिति द्वारा अवमुक्त कराए गए बाल श्रमिकों को उनके माता-पिता को सुपुर्द करने की कार्यवाही संपन्न कराई गई।इसके अतिरिक्त गैर-खतरनाक श्रेणी में कार्यरत बाल श्रमिकों को नियोजित करने वाले सेवायोजकों के विरुद्ध निरीक्षण टिप्पणी जारी करते हुए आवश्यक कार्यवाही की गई।जनपद प्रशासन द्वारा बाल श्रम उन्मूलन हेतु आगे भी सतत अभियान चलाए जाने की बात कही गई है तथा आमजन से अपील की गई है कि बाल श्रम जैसी सामाजिक बुराई के विरुद्ध जागरूक होकर प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.