Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 45 वाहनों का किया गया ई-चालान

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

यातायात पुलिस बलरामपुर सभी नागरिकों से अनुशासित होकर यातायात नियमों का पालन करने और शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील

बलरामपुर।आज दिनांक 18.05.2026 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे एवं क्षेत्राधिकारी यातायात वीरसेन सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात उमेश सिंह द्वारा अपनी टीम के साथ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, गलत दिशा में वाहन चलाने तथा तीन सवारी बैठाने वाले वाहन चालकों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध चालान/समन की कार्रवाई की गई।इसके अतिरिक्त ड्रंक एंड ड्राइव अभियान के अंतर्गत नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों एवं मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के विरुद्ध भी सघन चेकिंग कर कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान कुल 45 वाहनों का ई-चालान करते हुए ₹2,28,000 का समन शुल्क लगाया गया।यातायात पुलिस द्वारा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग तथा सुरक्षित वाहन संचालन हेतु प्रेरित किया जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।यातायात पुलिस बलरामपुर सभी नागरिकों से अनुशासित होकर यातायात नियमों का पालन करने और शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील करती है। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु इस प्रकार के औचक निरीक्षण और चेकिंग अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.