Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित बक्सरिया पुलिस चौकी का फीता काटकर किया उद्घाटन

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

उतरौला, बलरामपुर।आज दिनाक 18.05.26 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा थाना कोतवाली उतरौला क्षेत्रान्तर्गत नवनिर्मित बक्सरिया पुलिस चौकी का उद्घाटन विधिवत फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योतिश्री, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उतरौला अवधेश राज सिंह एवं अन्य अधिकारी,कर्मचारीगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारम्भ वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। चौकी परिसर का निरीक्षण करते हुए वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया तथा चौकी परिसर में वृक्षा रोपण भी किया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि बक्सरिया पुलिस चौकी के स्थापित होने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता आमजन को त्वरित न्याय एवं सुरक्षा प्रदान करना है, और यह चौकी उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।अंत में पुलिस अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि नवस्थापित चौकी के माध्यम से क्षेत्र में सतत गश्त, त्वरित कार्रवाई एवं जनसुनवाई को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा, जिससे आमजन को बेहतर सुरक्षा एवं सुविधा उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.