Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

आधी रात बुलेट उड़ाकर भाग रहे थे चोर , 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा 

रिपोर्ट – ब्यूरो

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चोरी की दो बुलेट समेत तमंचा और मास्टर चाबी बरामद

सिद्धार्थनगर । भवानीगंज थाना क्षेत्र में बुलेट चोरी की वारदात से मचे हड़कंप के बीच पुलिस ने लिया एक्शन 24 घंटे के भीतर ही शातिर बाइक चोर गिरफ्तार। भवानीगंज कस्बे से 18 मई को चोरों द्वारा रात लगभग 1:00 बजे के आस पास घर के बाहर खड़ी एक बुलेट मोटरसाइकिल के चोरी का मामला प्रकाश में आया था।चोरी की घटना की सूचना पर रात में थानाध्यक्ष भवानीगंज विजय शंकर सिंह,अपनी पुलिस टीम की साथ तत्काल रात्रि ग्स्त पर निकले और दोनों शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की,उनके पास से चोरी की दो बुलेट मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद की।शातिर चोरों द्वारा पूछताछ में पुलिस को बताया गया कि उन्होंने 17 मई शाम 6:00 के आसपास बलरामपुर जनपद के पीपल तिराहा सिविल लाइन से एक बुलेट UP- 47 -AA7650 को चोरी किया उसके बाद 18 मई की रात में चोरों द्वारा भवानीगंज कस्बे में खड़ी बुलेट UP-55 AZ-1102 रात करीब 1:00 बजे आस पास चोरी किया गया। उक्त मामले पुलिस द्वारा पूछताछ इटवा समेत कई इलाकों से बाइक चोरी कर बेचने की बात भी स्वीकार की।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले रेकी करते थे, फिर सुनसान जगहों पर खड़ी महंगी बाइकों को मास्टर चाबी से मिनटों में पार कर देते थे। चोरी की बाइकें नेपाल बॉर्डर और दूसरे जिलों में बेच दी जाती थीं। इससे पहले भी उनके द्वारा एक बुलेट मोटरसाइकिल व एक हंटर बुलेट तथा एक होंडा शाइन जो की अलग-अलग जगह से चोरी की गई थी उसे बेच दिया गया।पुलिस ने चोरों के पास से एक तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस 315 बोर, लाक तोड़ने की मास्टर चाबी,तथा चोरों द्वारा इटवा कोतवाली से हंटर बुलट मोटरसाइकिल चोरी कर बेचकर खर्च करने के बाद शेष बचे 5350 रुपये भी पुलिस ने बरामद किए। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह के नेतृत्व में दिनांक 19.05.2026 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 57/2026 धारा 303(2) बीएनएस व मुकदमा अपराध संख्या-58/2026 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त इस्माइल शाह पुत्र अब्दुल्ला शाह निवासी ग्राम कृष्णा नगर बैंक रोड पुलिस स्टेशन के सामने नेपाल राष्ट्र,व मोहम्मद अरमान पुत्र स्व0 मोहम्मद हलीम निवासी ग्राम चैपुरवा कृष्णा नगर उम्र करीब 18 वर्ष। को दिनांक 19.05.2026 को सरयू नहर पुलिया ग्राम भड़रिया व फासला 4 किमी उत्तर जाने वाले रास्ते पर करीब 150 मीटर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया। उक्त चोरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भवानीगंज विजय शंकर सिंह,उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, उपनिरीक्षक रामशब्द यादव, कांस्टेबल सत्यप्रकाश यादव, कांस्टेबल आनन्द कुमार, कांस्टेबल रोशन राय ,की साथ आदि शामिल रहे

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.