ए.जी.हाशमी इंटर कॉलेज एवं किसान बालिका इंटर कॉलेज द्वारा विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
सादुल्लानगर/बलरामपुर। ए.जी.हाशमी इंटर कॉलेज एवं किसान बालिका इंटर कॉलेज द्वारा सादुल्लानगर में बुधवार को विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया जिसमें हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय के अध्यापक गण द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि डॉ.काशिम अनवर हाशमी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थिति विद्यालय के समस्त अध्यापक गण एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओ तथा उनके अभिभावक गण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज यह विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है जो केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।कार्यक्रम के दौरान हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मंच पर बुलाकर मेडल,प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अभिभावकों ने भी विद्यालय परिवार के इस प्रयास की सराहना की।इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य सतीराम,अजीत कुमार श्रीवास्तव,जैनुल आबदीन,मुस्तकीम सिद्दीकी, ललित श्रीवास्तव,सैय्यद मनाजिर अहसन,विनोद श्रीवास्तव,सुहेल पीटीआई, जावेद सिद्दीकी,इरफान कुरैशी,किसान बालिका इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ललित कुमार श्रीवास्तव,प्रवक्ता रवींद्र नाथ पांडेय,संतोष कुमार श्रीवास्तव,राजेश्वरी मिश्रा,मुस्कान सिद्दीकी, मुस्कान वर्मा,नौशीन सिद्दीकी सहित समस्त स्टाफ़ ए.जी हाशमी इंटर कॉलेज एवं किसान बालिका इंटर कॉलेज के उपस्थिति रहे साथ ही साथ बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे। समारोह के समापन अवसर पर सभी मेधावी विद्यार्थियों के विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।