बड़े मंगलवार पर राधेश्याम वर्मा ने बांटा प्रसाद और दिया जनसेवा का संदेश
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
उतरौला,बलरामपुर।ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर पुराना थाना रेहरा बाजार में आयोजित अखण्ड रामायण पाठ एवं भंडारे में श्रद्धा, सेवा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित एनएमओ जिलाध्यक्ष बलरामपुर एवं समाजसेवी राधेश्याम वर्मा ने विधिवत भंडारे का शुभारंभ कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया तथा स्वयं भी प्रसाद ग्रहण कर जनकल्याण की कामना की।उतरौला विधानसभा क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके राधेश्याम वर्मा ने इस अवसर पर भगवान श्रीराम के परम भक्त संकटमोचन हनुमान जी का श्रद्धापूर्वक पूजन, अर्चन किया। श्रीराम नाम की मधुर ध्वनि और भक्तिमय वातावरण के बीच उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की प्रार्थना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस में डूबा नजर आया। धर्मकर्म एवं समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय राधेश्याम वर्मा अपनी उदारमना, व्यवहारकुशल और संघर्षशील छवि के कारण युवाओं तथा आमजन के बीच विशेष लोकप्रियता रखते हैं। वे आरएसवी हॉस्पिटल के माध्यम से प्रत्येक सप्ताह निःशुल्क ओपीडी सेवा संचालित कर जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं, जिसकी क्षेत्र में व्यापक सराहना होती है। इस अवसर पर अनील चौबे प्रधान रेहरा, ओम प्रकाश वर्मा, नरेंद्र पटवा, किशन वर्मा, अंकुर गुप्ता, अभिजीत सिंह, पंकज सिंह (प्रमुख), गुड्डू तिवारी, डॉ. गुप्ता, डॉ. पति राम वर्मा, अमित तिवारी एवं राजेश गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में राधेश्याम वर्मा ने कहा कि समाज में सेवा, संस्कार और श्रद्धा की भावना ही वास्तविक शक्ति है। ऐसे धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को संस्कृति और मानवीय मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं।