नबालिक लड़की को बहला फुसला कर भगाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा वांछित,वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी, थाना कोतवाली देहात बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक को 21.05.26 को उप निरीक्षक प्रशान्त कुमार मिश्रा मय हमराह सत्यानन्द यादव व कांस्टेबल धनन्जय यादव के साथ मु0अ0सं0 126/26 धारा 137(2)/87/64(2)M बीएनएस व 5L/6 पोक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त रितिक पासवान पुत्र राजकुमार उर्फ कुमारे पासवान निवासी बेलसर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा की गिरफ्तारी में थाना क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर खास की सूचना पर सुहागिनपुरवा तिराहे के पास से अभियुक्त रितिक पासवान उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।