Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

मृत युवक के परिजनों को विधायक ने दी सांत्वना, आरोपियों पर कार्रवाई का दिया निर्देश

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

उतरौला, बलरामपुर।कोतवाली क्षेत्र के अहरौला में मारपीट के दौरान घायल युवक धनराज मौर्य की मौत के बाद क्षेत्रीय विधायक रामप्रताप वर्मा शनिवार को मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और ढांढस बंधाया।पुलिस को दिए सख्त निर्देश विधायक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस मामले में नामजद आरोपियों के विरुद्ध कठोर कदम उठाने में शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने गैड़ास बुजुर्ग के थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि जो दो आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं हुए हैं, उनकी शीघ्र गिरफ्तारी की जाए। गिरफ्तारी न हो पाने की दशा में कोर्ट से कुर्की का आदेश लाकर चल अचल संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाए।आर्थिक सहायता का आश्वासन: विधायक ने मृतक के परिवार को एक लाख रुपयों की आर्थिक सहायता देने के साथ शासन से मिलने वाली अहेतुक सहायता और अन्य लाभ दिलाने का आश्वासन भी दिया। विधायक ने कहा कि सरकार दबंगों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दे चुकी है। किसी पर होने वाला अत्याचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस दौरान, चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप चन्द्र गुप्ता, सुधीर श्रीवास्तव, महेंद्र प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार गुप्त,राम गोपाल चौधरी, दह्न त्रिपाठी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.