Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

अहरौला गाँव में घूमने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल धनराज मौर्य की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

रिपोर्ट  – ब्यूरो बलरामपुर

उतरौला, बलरामपुर।मौत की सूचना मिलने पर परिजनों व ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने बलरामपुर बस्ती मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया।जाम की सूचना पर मौके उतरौला व गैंडास बुजुर्ग थाने की फोर्स के साथ सी ओ उतरौला व उपजिलाधिकारी उतरौला मौके पर पहुंचकर लोगो से जाम को हटाने के लिए ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन ग्रामीण व परिजन दस लाख रुपए की आर्थिक सहायता,परिवार की सुरक्षा,आरोपियों पर गैंगस्टर की मांग पर अड़े रहे ।परिजनों व ग्रामीणों की मांग पर मौके पर पहुंचे विधायक राम प्रताप वर्मा ने मृतक परिवार को दो लाख रुपए की सहायता की घोषणा की गई।विधायक राम प्रताप वर्मा,चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप गुप्त ने ग्रामीणों व परिजनों को समझाकर अंतिम संस्कार के लिए तैयार किया और बस्ती बलरामपुर मार्ग पर लगे जाम को खुलवाया गया। विदित हो को 26मई की रात को गांव में घूमने की विवाद को लेकर कहा सुनी हुई थी सुबह राजू को सबक सीखने को लेकर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दिया मार पीट में बीच बचाव करने आये धनराज मौर्य,मीनादेवी,हीरालाल मौर्य ,सोहन लाल मौर्य व आकाश मौर्य को मारा पीटा गया।जिसमें गंभीर रूप से घायल धनराज मौर्य को इलाज के लिए लखनऊ रिफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान धनराज की मृत्यु हो गई।तथा घायल मीनादेवी का इलाज अभी चल रहा है।परिजनों ने विधायक के पहुंचने के बाद परिवार के सदस्य की नौकरी,दस लाख रुपए की आर्थिक सहायता की मांग,मामले में गैंगस्टर लगाने सहित अन्य मार्गों पर प्रशासन ने आश्वासन दिया।ग्राम पिपराराम में हुई मारपीट में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पांच नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया एक अभियुक्त की आज गिरफ्तारी की गई तथा एक की तलाश में पुलिस टीम को भेजा गया है।शव आने के पश्चात व आक्रोश को देखते हुए भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई ।विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि पीड़ित परिवार को शासन व प्रशासन से हर संभव सहायता दी जाएगी मामले में शामिल आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।सी ओ उतरौला राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में कठोर कार्यवाही के साथ साथ गैंगस्टर सहित अन्य कार्यवाही की जाएगी।परिवार की सुरक्षा भी सुनिशिचत की जाएगी।आला अधिकारियों एवं विधायक राम प्रताप वर्मा के समझाने बुझाने के बाद मृतक के परिजनों ने दाह संस्कार करने के लिए राजी हो गए,इस अवसर पर विधानसभा संयोजक सुधीर श्रीवास्तव,चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप चन्द्र गुप्ता,विकास गुप्त,महेंद्र प्रताप सिंह,आयुष जायसवाल,राम गोपाल चौधरी सहित ग्रामीण उमेश कुमार,नरेश कुमार,संदीप व राजू मौर्य सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.