मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, ₹21 हजार प्रोत्साहन राशि एवं मेडल देकर किया गया सम्मानित
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
यूपी बोर्ड, सीबीएसई एवं आईएससी के टॉपर्स ने बढ़ाया जनपद का गौरव
मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण देख प्रेरित हुए छात्र-छात्राएं
नकल विहीन परीक्षा प्रणाली से प्रतिभाओं को मिल रहा सम्मान : विधायक पल्टूराम
बलरामपुर।यूपी बोर्ड, सीबीएसई एवं आईएससी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में जनपद स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तर पर आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण भी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों द्वारा देखा गया।जनपद स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला तथा मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को ₹21,000 की प्रोत्साहन राशि, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में नकल विहीन एवं पारदर्शी परीक्षा प्रणाली स्थापित की गई है, जिससे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का वास्तविक सम्मान प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि बलरामपुर जनपद के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, मेहनत एवं अनुशासन के बल पर उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए निरंतर मेहनत एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।सम्मान समारोह में हाईस्कूल वर्ग में अंशुमान गुप्ता भारती विद्यालय इंटर कॉलेज, उतरौला, अनुभव मिश्रा स्कॉलर्स एकेडमी इंटर कॉलेज, उतरौला , अरुण कुमार स्कॉलर्स एकेडमी इंटर कॉलेज, उतरौला, सौरभ वर्मा बलरामपुर मॉडर्न इंटर कॉलेज, आयुष कश्यप आरजेवी इंटर कॉलेज गौरा चौराहा, वंदना वर्मा हनुमान प्रसाद वर्मा इंटर कॉलेज रेहरा, शिवम शुक्ला स्कॉलर्स मॉडर्न इंटर कॉलेज बलरामपुर, आकाश वर्मा सावित्री देवी रामसूरत उमावि गैसड़ी, राम कुमार ननका देवी इंटर कॉलेज रेहरा बाजार तथा प्रतिभा वर्मा हनुमान प्रसाद वर्मा उमावि रेहरा को सम्मानित किया गया।इंटरमीडिएट वर्ग में भावना यादव बलरामपुर सिटी एमआईसी बलरामपुर , अमरजीत रामतीर्थ कन्या इंटर कॉलेज गौर , मोहम्मद रेहान अब्दुल वाहिद एचआरए इंटर कॉलेज उतरौला , धर्मेंद्र तुलाराम एजी हाशमी इंटर कॉलेज सादुल्लाहनगर, नैंसी त्रिपाठी (स्कॉलर्स एकेडमी इंटर कॉलेज उतरौला, माही वर्मा स्कॉलर्स एकेडमी इंटर कॉलेज उतरौला, सृष्टि सिंह डॉ. बीएचएम राव एएम इंटर कॉलेज गुमरी उतरौला, ज्योति मिश्रा तुलसीपुर सीएमएस इंटर कॉलेज तुलसीपुर, विजय गुप्ता एजी हाशमी इंटर कॉलेज सादुल्लाहनगर, तबस्सुम बानो हसन अली एचआरए इंटर कॉलेज उतरौला तथा विवेक जायसवाल ग्रामीण भारती इंटर कॉलेज मथुरा को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के अभिभावकों एवं विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भी विद्यार्थियों की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान हेतु सम्मानित किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सभी विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर प्रगति करने तथा समाज एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योति राय, ब्रजेंद्र तिवारी , जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद , शिक्षा विभाग के अधिकारीगण, शिक्षकगण, अभिभावक उपस्थित रहे।