Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

मेधावी सम्मान समारोह 2026 में माही वर्मा का हुआ सम्मान

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के लिए गर्व का क्षण उस समय बना जब इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में छठवां स्थान प्राप्त करने वाली मा⁶ही वर्मा, पुत्री शिव शंकर वर्मा, निवासी ग्राम सहजौरा बसालतपुरवा, को मेधावी सम्मान समारोह 2026 में सम्मानित किया गया।माही वर्मा ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रतिभा के दम पर यह उपलब्धि हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र एवं जनपद का नाम रोशन किया है। समारोह में उन्हें ₹21,000 की सम्मान राशि तथा सम्मान पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने माही की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणादायक है। माही की इस सफलता से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.