Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

डीएम की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु की बैठक संपन्न

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बंधु की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनपद के पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों की समस्याओं, सुझावों एवं विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित पूर्व सैनिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों ने देश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, इसलिए उनकी समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में आयोजित होने वाली विभिन्न जागरूकता गतिविधियों, राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं प्रेरणात्मक अभियानों में पूर्व सैनिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि उनके अनुभव एवं अनुशासन का लाभ समाज एवं युवाओं को प्राप्त हो सके।बैठक में एसडीएम तुलसीपुर राकेश जयंत, सीओ सिटी ज्योति श्री , जिला सैनिक पुनर्वास कल्याण अधिकारी व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.