नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौन संबन्ध बनाने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
सादुल्लाह नगर, बलरामपुर।दिनांक 03.06.26 को वादी रक्षा राम यादव पुत्र चैतू यादव निवासी ग्राम रानीपुर थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर द्वारा थाना सादुल्लानगर में एक अदद प्रा0पत्र दिया कि दिनांक 02.06.26 को विपक्षी मोहम्मद फरहान पुत्र तकदीर अली निवासी ग्राम रानीपुर थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर आदि द्वारा वादी के नाबालिग लड़के उम्र 12 वर्ष को कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने गांव के बाहर जंगल में ले जा कर अप्राकृतिक यौन सम्बन्ध बनाया तथा विरोध करने पर जान माल की धमकी देते हुए मारने पीटने का प्राप्त हुआ। प्राप्त प्रा0पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 26/26 धारा 115(2),352(3) बीएनएस व 5m/5g/6 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा थाना सादुल्लानगर क्षेत्रांतर्गत एक संप्रदाय के व्यक्तियों द्वारा दूसरे संप्रदाय के नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौन संबन्ध बनाने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गए निर्देश के क्रम में तथा थानाध्यक्ष सत्येन्द्र वर्मा के नेतृत्व मे थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-26/2026 धारा 115(2),351(3) बी0एन0एस0 व 5M/ 5G/6 पोक्सो एक्ट से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त गण को दिनांक 03.06.25 को रामपुर अरना से सादुल्लानगर आने वाली रोड पर बहद ग्राम देवरिया इनायत के पास से अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।अभियुक्तगण से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त मो0 फरहान पुत्र तकदीर अली ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि कल शाम हमारे गांव में राम संवारे के भांजे का जन्मदिन था, वहाँ रक्षाराम यादव का लड़का भी आया था तभी मैने और अफसर रजा और अब्दुल जाहिद ने उसके साथ गलत करने का सोंच लिया था और प्लान बनाकर रक्षाराम के लड़के को कोल्ड ड्रिंक पिलाने और पैसे देने का लालच देकर अपनी मोटरसाइकिल पर आगे बैठाकर गयघटवा वाले जंगल में ले गए जहाँ हम तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ आप्राकृतिक दुष्कर्म किया था । जब वह दर्द के मारे चिल्लाने लगा, तो हम लोगों ने इसका मुंह दबाकर उसे लात-घूंसों से मारा-पीटा था और धमकी दी थी कि किसी से बताओगे तो जान से मार देंगे ।