Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण कर प्रभारी मंत्री ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बलरामपुर ।राज्यमंत्री,प्रभारी मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश सरकार सतीश चंद्र शर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पहुंचाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।इस अवसर मंत्री द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण का संदेश भी दिया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की आवश्यकता है तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण में सभी को सहभागी बनना चाहिए।मंत्री द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित होने वाली विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जनजागरूकता गतिविधियों के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रभावी आयोजन पर बल दिया गया।
इस दौरान विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला, विधायक बलरामपुर पल्टूराम, विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा, जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.