Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

मारपीट की घटना में घायल अमन 26 वर्ष की मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा

रिपोर्ट – ब्यूरो बाराबंकी

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।धुसेडिया नाले पर पीट पीट कर घायल किये गये अमन 26 वर्ष की छः माह बाद हुई मौत कोतवाली बदोसरांय पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मामला थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के सिरौलीगौसपुर गांव का है।जंहा के अमन 26 वर्ष पुत्र सम्पत को 16 दिसम्बर 2025 की सुबह करीब 6 बजे गांव के ही विकास गौतम पुत्र नन्दलाल घर से बुलाकर सिरौलीगौसपुर ले गये जंहा शराब पिलाई और उसे धुसेडिया गन्दा नाला पुल पर ले जाकर नाले मे ढकेल दिया और उसकी जम कर पिटाई कर गर्दन व रीढ में चोटहिल कर विकास गौतम भाग गया। दिन में करीब 2 बजे पंकज नामक लडके ने अमन के घर वालों को सूचना दिया।सूचना पर पिता सम्पत आदि धुसेडिया पंहुच कर अमन को उठा कर लाये और संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में उपचार शुरु करवाया।यंहा स्वास्थ्य लाभ न मिलने पर हिन्द अस्पताल में भर्ती कराया जंहा उसकी गर्दन व रीढ का आपरेशन हुआ और उपचार चल रहा था। गुरुवार को अमन की मृत्यु हो गई। जिसकी सूचना कोतवाली बदोसरांय पुलिस को दी गई मौके पर पंहुची पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर लाश पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है।उधर मृतक के पिता संम्पत ने बताया है कि घटना के समय कोतवाली बदोसरांय पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था जिसका मुकदमा दर्ज है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धाराओं में बढ़ोत्तरी कर प्रभावी कार्यवाही की जायेगी ।उधर अमन की मृत्यु के बाद पत्नी कांन्ती 23 वर्ष का रो रो कर बुरा हाल है।बहन बार बार बेहोश हो रही थी। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।मृतक अमन का पिता संम्पत विकास पर हत्या का आरोप लगा रहा है।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बदोसरांय राम अवतार राम ने बताया है कि पिता की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर धाराओं में बढ़ोत्तरी कर कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.