Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

बकायेदारों के खिलाफ तहसील प्रशासन ने अपनी सख्त, कुर्की से पहले जारी की अन्तिम नोटिस

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

उतरौला, बलरामपुर।तहसील क्षेत्र मेंराजस्व वसूली को लेकर प्रशासन ने अपनी सख्ती बढ़ा दी है। बकाया वसूलने के लिए तहसीलदार वीरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में अमीन शाखा, बैंक अधिकारियों और राजस्व विभाग की टीम के द्वारा विशेष वसूली अभियान चलाया गया है। अभियान के दौरान बड़े बकायेदारों को कुर्की की कार्यवाही से पहले अन्तिम नोटिस थमाए गये है।अभियान में वरिष्ठ प्रबन्धक खुश्बू बाला सिंह, वरिष्ठ प्रबन्धक डी.एन. पांडे य, सहायक प्रबन्धक अंकुर कुमार श्रीवास्तव और अमीन प्रमोद कुमार श्रीवास्तव के अलावा अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं। टीम ने उपरौला, रुस्तम नगर, बिरदा बनिया भारी, केवटली, महुआ धनी, सुरहिया देवर एवं आस पास के गांवों में जाकर बकाये दारों से सीधे सम्पर्क की।अधिकारि यों ने बड़े बकाये दारों को कुर्की की कार्यवाही से पूर्व अन्तिम नोटिस जारी करते हुए बकाया राशि शीघ्र जमा करने की चेतावनी भी दी गई है। तहसीलदार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि निर्धारित समय के भीतर बकाया जमा न करने वाले देनदारों के खिलाफ नियमानुसार कुर्की और अन्य वैधा निक कार्यवाही की जाएगी। वसूली अभि यान के दौरान कई बकाये दारों ने मौके पर ही बकाया धन राशि जमा कर दी। शेषलोगों को जल्द भुगतान करने के लिए निर्देश दिए गए प्रशासन ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि राजस्व वसूलीअभियान आगे भी जारी रहेगा और बकाया वसूली में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.