बदलपुर में खेत बचाओ अभियान, किसानों को दी गई आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं की जानकारी
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
उतरौला, बलरामपुर।उतरौला विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बदलपुर में बुधवार को कृषि विभाग द्वारा आयोजित “विकसित कृषि संकल्प अभियान” के तहत “खेत बचाओ अभियान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और कृषि विशेषज्ञों ने किसानों से संवाद कर उन्हें आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।किसानों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनी गईं।कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य संवर्धन और सरकार द्वारा संचालित किसान हितैषी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही किसानों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना गया। वक्ताओं ने कृषि क्षेत्र को अधिक समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए किसानों को जागरूक किया।इस अवसर पर उतरौला विधानसभा संयोजक सुधीर श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री आनंद दद्दन त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक बलरामपुर श्याम नारायण, मृदा वैज्ञानिक डॉ जगवीर सिंह, डॉ प्रमोद कुमार, श्याम बहादुर, अमित पाण्डेय और अनिल कुमार खन्ना सहित सम्मानित किसान बंधु, क्षेत्रवासी और मातृशक्ति की गरिमामय उपस्थिति रही।कार्यक्रम में कृषि अधिकारियों ने मिट्टी जांच, जैविक खाद के उपयोग, ड्रिप सिंचाई, PM किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना जैसी योजनाओं की जानकारी दी। किसानों ने भी खेतों में आने वाली समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा।