Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

दो वर्षीय बालिका का राप्ती नदी में डूबने से मिला शव,परिजनों मे कोहराम सा मच गया

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

उतरौला बलरामपुर थाना गैडास बुजुर्ग अन्तर्गत ग्राम तैय्यबपुर परसौना के निकट राप्ती नदी में दो वर्षीय बालिका का शव बरामद होने के बाद परिजनों मे कोहराम सा मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।पुलिस के अनुसार हरीम पुत्री आरिफ खान, निवासी ग्राम मलगहिया, थाना ढेबरुआ, जनपद सिद्धार्थ नगर अपने ननिहाल ग्राम तैय्यबपुर परसौना आई हुई थी। बालिका 14 जून की शाम लगभग 5 बजे ग्राम पूरे पाड़ेजोत के पास राप्ती नदी में डूब गई थी। घटना के बाद पुलिस, स्थानीय गोता खोरों और ग्रामी णों की मदद से उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी।लगातार चलाए गए खोज अभियान के दौरान बालिका का शव जिगना घाट साइफन के पास बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो रहा है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। इस मौके पर थानाध्यक्ष राना प्रताप सिंह ने बताया कि बालिका के नदी में डूबने की सूचना मिलने पर तत्काल खोज अभि यान शुरू कराया गया था। स्थानीय गोताखोरों और पुलिस टीम के प्रयास से शव को बरामद कर लिया गया। शव का पंचनामा भर कर परिवारजन को सौंप दिया गया है। तलाश अभियान में बांक चौकी के प्रभारी किसलय मिश्रा, हेड कांस्टेबल विनय कुमार मौर्य के अलावा पुलिस कर्मी और स्थानीय गोता खोर जुटे रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.