Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

उतरौला – पचपेड़वा – चंदनपुर क्षतिग्रस्त मार्ग को लेकर गणेशपुर पचपेड़वा में सपा नेतृव ने किया विशाल धरना प्रदर्शन सौपा एसडीएम तुलसीपुर को ज्ञापन

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।विशाल धरना प्रदर्शन उतरौला–पचपेड़वा–चन्दनपुर मार्ग तथा अयोध्या धाम जाने वाले अन्य जिला मार्ग के अवशेष भाग का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिससे क्षेत्र की जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की बदहाल स्थिति विकास के दावों की पोल खोल रही है। इसी जनसमस्या को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा रामजानकी मंदिर के सामने, गनेशपुर थाना पचपेड़वा, तहसील तुलसीपुर, जनपद बलरामपुर में विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया, जिसमें शामिल होकर क्षेत्रवासियों की आवाज़ को बुलंद किया धरना-प्रदर्शन के उपरांत उपजिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदया को ज्ञापन सौंपकर अविलंब सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कराने की मांग की गई। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष विधानसभा उत्तर प्रदेश माता प्रसाद पांडेय, रामशिरोमणि वर्मा सांसद श्रावस्ती विधायक राकेश यादव , पूर्व विधायक अनवर महमूद ख़ाँ , पूर्व विधायक रामसागर अकेला, पूर्व विधायक अब्दुल मसूद ख़ाँ , राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम ख़ाँ, डाक्टर एहसान ख़ान डॉ. माणिक लाल कश्यप पूर्व एमएलसी प्रत्याशी, डॉ. भानु त्रिपाठी , विधानसभा अध्यक्ष उमर ख़ाँ , ओंकार नाथ पटेल , परशुराम वर्मा, प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार गिहार, डॉ सुनील चौधरी ,अब्दुल अहद ब्लॉक अध्यक्ष पचपेड़वा, महबूब आलम विधानसभा प्रभारी, सफ़ीउल्लाह ख़ाँ , विकास मंत्री , जिला पंचायत सदस्यगण, एवं समाजवादी पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.