युवक की हत्या में संलिप्त 06 अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल रामपुरी चाकू बरामद
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर ।दिनांक 21.06.2026 को वादी कय्यूम पुत्र निब्बर निवासी अहिरनडीह थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर द्वारा पीआरवी 7172 पर सूचना दी गई कि उसके भाई राजू की हत्या कर दी गई है तथा शव बजाज चीनी मिल के पास एक यूकेलिप्टस के बाग में फेंक दिया गया है सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुचकर कार्यवाही करते हुए सर्वप्रथम घटनास्थल को सुरक्षित किया गया। वादी कय्यूम पुत्र निब्बर की लिखित तहरीर के आधार पर थाना श्रीदत्तगंज पर मु0अ0सं0 78/2026 धारा 191 (2), 191(3), 103 (1) BNS बनाम अरमान पुत्र बहादुर अली शाह,समीर पुत्र बहादुर अलीशाह,अरमान पुत्र ननकऊ,सलमान पुत्र मो0 अली शाह निवासीगण ग्राम अहिरनडीह थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर,हमदान पुत्र इरफान निवासी कस्बा सादुल्लानगर थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर,मोहम्मद पुत्र नजर मोहम्मद निवासी ग्राम करगहिया थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज अविरल शुक्ला के नेतृत्व में आज दिनाँक 23.06.2026 को थाना श्रीदत्तगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 78/2026, धारा 191(2),192(3),103(1) बीएनएस से संबन्धित अभियोग में पुलिस द्वारा घटना की जांच से प्रकाश में आया कि वादी कय्यूम पुत्र निब्बर के मृतक भाई राजू उर्फ मोहम्मद हुसैन उम्र करीब 28 वर्ष को विपक्षीगण द्वारा बहला-फुसलाकर शराब पिलाने के बहाने अपने साथ ले जाया गया तथा पास स्थित यूकेलिप्टस के बाग में ले जाकर चाकू से वार कर साजिशन हत्या कर दी गई। घटना में नामित वांछित अभियुक्त अरमान पुत्र बहादुर अली शाह,समीर पुत्र बहादुर अलीशाह,अरमान पुत्र ननकऊ,सलमान पुत्र मो0 अली शाह निवासीगण ग्राम अहिरनडीह थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर,हमदान पुत्र इरफान निवासी कस्बा सादुल्लानगर थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर , मोहम्मद पुत्र नजर मोहम्मद निवासी ग्राम करगहिया थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तगण की निशानदेही पर आलाकत्ल रामपुरी चाकू बरामद कियागया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।अभियुक्तगण से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त अरमान व समीर ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि राजू उर्फ मोहम्मद हुसैन ने कुछ दिन पहले उनके भाई रहमान को मारा पीटा था जिससे हम लोगों के अन्दर राजू के खिलाफ अक्रोश था । हम लोग जब मुंबई से घर वापस लौटे उसके बाद हम लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजू की हत्या की योजना बनाई। योजना के तहत राजू को शराब पिलाने के बहाने घर से बुलाकर सुनसान यूकेलिप्टस के बाग में ले गए, जहां उसे अधिक शराब पिलाई गई। नशे की हालत में पहुंचने पर अभियुक्तों और उनके साथियों ने चाकू से उसकी हत्या कर दी तथा शव को वहीं छोड़कर फरार हो गए ।