Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

प्राचीन भुइंया माता मंदिर में मां दुर्गा एवं भगवान पशुपति नाथ की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ

संवाददाता – वीरेंद्र तिवारी

बाराबंकी। जनपद के आदर्श नगर पंचायत रामनगर स्थित प्राचीन भुइंया माता मंदिर में मां दुर्गा एवं भगवान पशुपति नाथ की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ। बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक की अगुवाई में निकली कलश यात्रा। मंदिर परिसर प्रारम्भ होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए सरयू नदी तट पहुंची इस आयोजन में महिलाओं ने अपने सिर पर कलश में पवित्र जल भरकर पुनः मंदिर पहुंचे के बाद यात्रा का समापन किया। इसके बाद पंडित रामनरेश शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से कलश असथापना कराई महोत्सव में आचार्य दुर्गेश कुमार शास्त्री , योगेश कुमार शास्त्री , शशि शेखर तिवारी , अर्पित मिश्रा , अरुण शुक्ला , पप्पू शुक्ला , एवं पंकज पांडेय ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। आयोजकों के अनुसार छह दिनों तक पूजा अर्चना धार्मिक अनुष्ठान भजन संध्या एवं दीपोत्सव आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव के समापन अवसर पर 29 जून 2026 को कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व सभासद दया शंकर तिवारी , सोनू पाठक , पंकज पाठक , संजय पाठक , मोनू पाठक बंटीं ओझा सोनम वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.