Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस (इंग्लैंड) में दर्ज

रिपोर्ट – ब्यूरो अयोध्या धाम

ब्लड मैन आकाश गुप्ता सहित जिले के पांच रक्तवीरों को मिला नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवार्ड

अयोध्या। रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं निरंतर योगदान के लिए अयोध्या की अग्रणी सामाजिक संस्था राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड में दर्ज किया गया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में संस्था को प्रमाणपत्र एवं स्मृति-चिह्न राजधानी लखनऊ स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। यह सम्मान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के राज्य मंत्री नटवर गोयल, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान व कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। संस्था के अध्यक्ष ब्लड मैन आकाश गुप्ता, महासचिव विजय वर्मा, उपाध्यक्ष नीलम श्रीवास्तव तथा समाजसेवी डॉ. मनीष राय व आरक्षी मो० अहद को नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि “संवेदना-2” अभियान के अंतर्गत शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के 94वें शहादत दिवस पर इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) के नेतृत्व में देशभर में विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से 1,055 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया था, जिसमें राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन ने सहयोगी संस्था के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन पिछले 10 वर्षों से रक्तदान के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय है। संस्था अब तक 180 से अधिक रक्तदान शिविरों का आयोजन कर चुकी है तथा 10,000 से अधिक मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दे चुकी है। साथ ही, अयोध्या जनपद में पिछले सात वर्षों से सर्वाधिक रक्तदान कराने का रिकॉर्ड भी इसी संस्था के नाम दर्ज है। संस्था के अध्यक्ष ब्लड मैन आकाश गुप्ता स्वयं बी-नेगेटिव रेयर रक्त समूह के नियमित रक्तदाता हैं। वे देश के आठ राज्यों में अब तक 55 बार रक्तदान कर चुके हैं। रक्तदान के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन सहित अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन ने इस सम्मान को अयोध्या जनपद के सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों एवं समाजसेवियों को समर्पित करते हुए भविष्य में भी मानव सेवा और रक्तदान जनजागरण के कार्यों को और अधिक व्यापक स्तर पर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.