Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पुलिस टीम ने दुष्कर्म करने वाले वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

ललिया, बलरामपुर।दिनांक 07.07.2026 को थाना ललिया क्षेत्रान्तर्गत वादिनी द्वारा थाना ललिया पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि विपक्षी राजेश यादव उर्फ ननकने पुत्र हरीराम यादव निवासी ग्राम परसा करमैती थाना ललिया जनपद बलरामपुर द्वारा आवेदिका के साथ खेत में ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया तथा फोटो खीचकर वायरल करने की धमकी देने के सम्बंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 85/2026 धारा 64(1)/351(3) बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक ललिया मृत्युन्जय सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 09.07.2026 को थाना ललिया पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 85/2026 धारा 64(1)/351(3) बी.एन.एस. थाना ललिया जनपद बलरामपुर से संबन्धित अभियुक्त राजेश यादव उर्फ ननकने पुत्र हरीराम यादव निवासी ग्राम परसा करमैती थाना ललिया जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.