Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

एंटी करप्शन टीम ने नगर पालिका के कर्मचारी को 1 लाख घूस लेते दबोचा,मचा हड़कंप

रिपोर्ट – ब्यूरो गोण्डा

आरोपी कोतवाली में पूंछताछ जारी

गोंडा। योगी सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लग पा रही है। इसका ताजा उदाहरण गोंडा नगर पालिका परिषद में देखने को मिला है। यहां एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए नगर पालिका में तैनात अमीन गुरुचरण पाण्डेय को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी बाबू एक मामले में 1 लाख रुपये की घूस मांग रहा था। शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और सोमवार को जैसे ही गुरुचरण पाण्डेय ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे दबोच लिया।

कोतवाली में चल रही पूंछताछ

घटना के बाद नगर पालिका परिसर में हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन टीम आरोपी को हिरासत में लेकर नगर कोतवाली ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। टीम के अधिकारियों का कहना है कि रिश्वत की रकम और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नगर पालिका में इस कार्रवाई के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। लोगों का कहना है कि भ्रष्टाचार पर इस तरह की कार्रवाई से आम जनता को राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.