Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

डीआईजी ने मैजापुर चीनी मिल में किया पौधरोपण, लोगों को पेड़ लगाने का दिया संदेश

रिपोर्ट – ब्यूरो गोण्डा

गोंडा। जिले के करनैलगंज क्षेत्र में गुरूवार को मैजापुर चीनी मिल परिसर में देवीपाटन मंडल के डीआईजी अशोक शुक्ला ने पौधरोपण कर जनता को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान डीआईजी अशोक शुक्ला ने कहा कि लोग अपने भविष्य के लिए बैंक में पैसे जमा करते हैं, बच्चों को अच्छी शिक्षा देते हैं और सुख-सुविधाओं के लिए मेहनत करते हैं, लेकिन स्वच्छ हवा और सुरक्षित वातावरण का महत्व समझना भी उतना ही जरूरी है।उन्होंने कहा कि जैसे लोग अपने आने वाले कल के लिये योजनाएं बनाते हैं, वैसे ही पेड़ लगाने और बचाने की भी योजना बनानी चाहिए। उन्होने बताया कि वे व्यक्तिगत रूप से हर साल सौ पेड़ खरीद कर लगाते हैं और सभी से अपील की कि यह संदेश दूर-दूर तक पहुंचाया जाए। “हमारा तो किसी तरह कट जाएगा, लेकिन आने वाले दिनों में हमारे बच्चों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ेगा इसलिए जागरूक बने पेड़ लगाऐं और उसकी रक्षा करें।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.