Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

भाजपा के नवनियुक्त सांगठनिक जिला प्रभारी राजकिशोर मौर्य का हुआ भव्य स्वागत

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

परिचयात्मक बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा

बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बलरामपुर के नवनियुक्त सांगठनिक प्रभारी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजकिशोर मौर्य का शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन, तुलसीपार्क में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर परिचयात्मक बैठक के साथ सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा भी की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ। इसके उपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्र ने नवनियुक्त जिला प्रभारी राजकिशोर मौर्य का स्वागत एवं अभिनंदन किया। बैठक में पार्टी संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने तथा सेवा संकल्प अभियान के निर्धारित कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई।संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करें : राजकिशोर मौर्य
इस अवसर पर भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी राजकिशोर मौर्य ने कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी समन्वय में निहित है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों और अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर सेवा,जनसंपर्क और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने,आपसी समन्वय बनाए रखने और प्रत्येक कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
राजकिशोर मौर्य ने कहा कि पार्टी का संगठन तभी मजबूत होता है जब प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए पूरी निष्ठा से कार्य करता है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद गंगवार,क्षेत्रीय मंत्री विजय कुमार भुर्जी,भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्र,जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.आरती तिवारी,सदर विधायक पल्टूराम,उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा,ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी,मनोज तिवारी,पंकज सिंह, चेयरमैन प्रिंस वर्मा,चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता,उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी,आद्या सिंह पिंकी,बंदना पासवान,दयाराम प्रजापति,जिला महामंत्री डॉ.अजय सिंह ‘पिंकू’,बिंदू विश्वकर्मा,कार्यक्रम सह संयोजक ललिता तिवारी,अक्षय शुक्ल,डीपी सिंह बैस,संदीप उपाध्याय,रामकृपाल शुक्ल,झूमा सिंह,साधना पांडेय,मंजू तिवारी,नंदनी शुक्ल,सरोज तिवारी सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला प्रभारी का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा संगठनात्मक दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। बैठक में आगामी अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.