Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

प्रभावी पैरवी कर न्यायालयों में लंबित मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश

जिन विभागों के वाद न्यायालयों में लंबित हैं, वे आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र निस्तारण कराएं – जिलाधिकारी

बलरामपुर।जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न न्यायालयों में लंबित महत्वपूर्ण वादों, विभागवार अभियोजन की प्रगति तथा प्रभावी पैरवी की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि न्यायालयों में प्रस्तुत किए जाने वाले अभिलेख, साक्ष्य समय से उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसी भी प्रकरण में अनावश्यक विलंब न हो।
जिलाधिकारी ने अभियोजन अधिकारियों को निर्देशित किया कि महत्वपूर्ण मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा प्रत्येक वाद की प्रगति पर सतत निगरानी रखें। बैठक में जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि जिन विभागों के वाद विभिन्न न्यायालयों में लंबित हैं, वे अपने स्तर से आवश्यक कार्यवाही करते हुए प्रकरणों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के लिए समुचित पैरवी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करें तथा प्रत्येक प्रकरण में समयबद्ध कार्रवाई करते हुए न्यायालयों में अपेक्षित सहयोग प्रदान करें।बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अभियोजन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.