सर्प दंश से बच्चें की मौत
रिपोर्ट – ब्यूरो सिद्धार्थ नगर
बढ़नी चाफ़ा, सिद्धार्थ नगर।भवानीगंज थानान्तर्गत नगर पंचायत बढ़नी चाफा के ग्राम बरघाट में विशैले सांप के डसने से एक 10 वर्षीय बच्चें की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार बरघाट निवासी लतीफ का 10 वर्षीय अदनान अपनी मां के साथ घर में सो रहा था। बुधवार भोर 3 बजे के करीब बच्चें के चिल्लाने की आवाज सुन परिवार वाले जग गये। देखा तो पैर में किसी विशैले जानवर के काटने के निशान थे। खोजने पर कोई सांप आदि मिला नहीं। आनन फानन में घर वाले बेवां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। जहां बच्चें की खराब स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने बस्ती रेफर कर दिया। बस्ती में डाक्टरों ने गोरखपुर इलाज हेतु रेफर कर दिया। गोरखपुर जाते समय खलीलाबाद पहुचते ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।बुधवार को दोपहर 4 बजे के करीब घटना की सूचना मिलते ही वर्तमान विधायक सैयदा खातून बरघाट पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिल कर सांत्वना प्रेषित किया।