साइबर फ्रॉड के 46,834.98 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए गये
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।आवेदक गुलाम ज़बीर पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी ग्राम धर्मपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 01/06/2026 को आवेदक के फोन पर ₹ 46,834.98 कट जाने का मैसेज प्राप्त हुआ। इस घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसकी शिकायत संख्या 33106260123009 है। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्पडेस्क थाना कोतवाली देहात द्वारा संबंधित बैंक टीम के समन्वय से त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹ 46,834.98 रुपये की संपूर्ण धनराशि को तत्काल होल्ड कराया गया।साइबर हेल्पडेस्क थाना कोतवाली देहात द्वारा शिकायत पर प्रकरण को संज्ञान में लेकर तत्काल तकनीकी जांच की गई। जांच के दौरान ठगी गई 46,834.98 की धनराशि को आरोपी के बैंक खाते में होल्ड करायी गई थी अग्रिम कार्यवाई कर न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया। समस्त विधिक औपचारिकताएं पूर्ण किए जाने के उपरांत ₹46,834.98 की धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई, धनराशि वापस पाकर पीड़ित ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बलरामपुर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया। जनपदीय पुलिस सभी आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, जिससे समय रहते खोई/ठगी गई धनराशि वापस कराई जा सके।