पुलिस टीम ने 03 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
ललिया, बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों तथा वारंटी/वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे प्रभारी निरीक्षक ललिया मृत्युन्जय सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 26.07.2026 को थाना ललिया पुलिस द्वारा NBW वारंट मामला संख्या-198/24/20 से संबंधित वारंटी त्रिलोकीनाथ पुत्र मनीराम,नानबाबू उर्फ बाबूराम पुत्र विश्वनाथ निवासी भगवानपुर कैली थाना ललिया जनपद बलरामपुर व मामला संख्या –1898/24/08 से सम्बन्धित वारन्टी पप्पू वर्मा पुत्र बच्चाराम वर्मा निवासी मोतीपुर मश0 मंगराकोहल थाना ललिया जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।