Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पुलिस टीम ने चुराएं गये माल के साथ चोर को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।दिनांक 27.07.26 को अशोक कुमार मौर्या पुत्र लल्लू प्रसाद मौर्या निवासी ग्राम धर्मपुर विशुनीपुर थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर के बावत अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी की दुकान के सामने से अल्टीनेटर व ब्लोवर फैन चुरा लेने के प्रार्थना पत्र पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 184/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के कुशल निर्देशन में द्वारा अपराध एवं अपराधियों,वारण्टियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा थाना कोतवाली नगर एवं टीम के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक- 28.07.2026 को थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुये मु0अ0सं0 184/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त लवकुश कुमार चतुर्वेदी पुत्र वक्षराज चतुर्वेदी निवासी कठौवा थाना इटियथोक जनपद गोण्डा को सागर होटल के आगे फुलवरिया बाईपास रोड से गिरफ्तार किया गया है। माल बरामदगी के आधार पर धारा 317(2)BNS की बढ़ोतरी कर न्यायालय रवाना किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.