Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 04 शातिर चोर गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

अभियुक्तों के पास से चोरी की 02 मोटरसाइकिल बरामद

बलरामपुर।दिनांक 28.07.2026 को वादी सुशील कुमार पुत्र पेशकार निवासी ग्राम खजुरिया थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर द्वारा थाना को देहात पर सूचना दी गई कि दिनांक 27.07.2026 को अज्ञात चोर द्वारा संयुक्त जिला अस्पताल, बलरामपुर से मेरी मोटरसाइकिल नं0-UP51AP8073 HERO SPLENDER PLUS को चुरा लिया गया है। उक्त प्राप्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-308/2026 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उप निरीक्षक नवनीत सिंह द्वारा सम्पादित किया जा रहा था।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में चोरी के मुकदमें से का सफल अनावऱण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्दश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक नवनीत सिंह मय हमराह के ग्राम बहादुरापुर, गोंडा–बलरामपुर मुख्य मार्ग में मौजूद होकर वाहन चेकिंग किया जा रहा था चेकिंग के दौरान शक होने पर दो मोटर साइकिल पर सवार 04 व्यक्तियों को रोककर उनसे गाड़ी के कागजात मांगने पर नही दिखा सके । गहनता से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त दोनों मोटर साइकिल चोरी की है जिसमें से एक मोटर साइकिल दिनांक 27.07.2026 को संयुक्त जिला अस्पताल, बलरामपुर से चोरी की है जिसके संबंध में थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0-308/2026 धारा 303(2) BNS पंजीकृत है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण वाहिद खान,कुर्बान अली, शिवकुमार उर्फ विरेन्द्र मौर्य एवं कौशल किशोर को गिरफ्तार किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)/3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया जा रहा है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.