Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

मध्यप्रदेश प्रभारी डॉ.महेन्द्र सिंह ने स्वर्गीय हनुमंत सिंह को दी श्रद्धांजलि,परिजनों से की भेंट

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश प्रभारी,उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ.महेन्द्र सिंह ने अपने बलरामपुर प्रवास के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हनुमंत सिंह के शारदा कुंज स्थित आवास पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर डॉ.महेन्द्र सिंह ने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के भाई शिवप्रताप सिंह,पुत्र अखिलेश सिंह गुड्डू तथा अन्य परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।इससे पूर्व जनपद की सीमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ.महेन्द्र सिंह का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र,पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह ‘गुड्डू’,विनय मिश्र,जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह ‘पिंकी’,जिला महामंत्री डॉ.अजय सिंह ‘पिंकू’,जिला महामंत्री बिन्दू विश्वकर्मा,डीपी सिंह बैस,जिला मंत्री ललिता तिवारी,जिला उपाध्यक्ष सुधा पांडेय,जिला महामंत्री साधना पांडेय,गौरव मिश्र सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.