Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

भावुक माहौल में थाना प्रभारी दुर्गेश सिंह को विदाई, अनिल दीक्षित ने संभाली रेहरा बाजार थाने की कमान

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत रेहरा बाजार के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह का तबादला प्रभारी निरीक्षक मंदिर सुरक्षा के पद पर कर दिया गया है। वहीं एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल दीक्षित को रेहरा बाजार थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।शुक्रवार को रेहरा बाजार थाने में सादगीपूर्ण विदाई एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह को भावभीनी विदाई देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की। इस दौरान उन्हें स्मृति-चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। समारोह का माहौल भावुक रहा और सहकर्मियों ने उनके सरल व्यवहार व बेहतर कार्यशैली की प्रशंसा की।
इसके बाद नवागत थानाध्यक्ष अनिल दीक्षित का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद एवं विश्वास कायम करने का भी भरोसा दिलाया।गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत जिले के सात निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इसी क्रम में रेहरा बाजार थाने की जिम्मेदारी अब अनिल दीक्षित को सौंपी गई है, जबकि दुर्गेश सिंह को मंदिर सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.