Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

चोरी व नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देने वाला सिन्डीकेट लीडर गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर ।वादी गिरिजेश कुमार तिवारी, प्रभारी निरीक्षक, थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर द्वारा अभियुक्तगण विकास पाण्डेय पुत्र ओमप्रकाश पाण्डेय निवासी ग्राम भीखपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर सिन्डीकेट लीडर व मनीष कुमार मिश्रा पुत्र भगौती प्रसाद निवासी ग्राम रमवापुर डकही थाना इकौना जनपद श्रावस्ती सिन्डीकेट सदस्य के विरुद्ध आपराधिक सिन्डीकेट गठित कर चोरी एवं नकबजनी जैसे अपराधों को संगठित रूप से कारित कर आर्थिक एवं भौतिक लाभ अर्जित करने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर मे दिनांक 08.08.2026 को मु0अ0सं0-328/2026 धारा 111(2)(ख)/111(4) बीएनएस पंजीकृत कराया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध विभिन्न थानों में पंजीकृत आपराधिक अभियोगों एवं उनकी आपराधिक गतिविधियों के आधार पर प्रथम दृष्टया सिन्डीकेट बनाकर अपराध कारित करना पाया गया।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 09.08.2026 को वरिष्ठ उप निरीक्षक रामाश्रय प्रसाद मय हमराह कास्टेबल प्रवेन्द्र कुमार व कास्टेबल राज चौधरी द्वारा रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त सिन्डिकेट लीडर विकास पाण्डेय पुत्र ओम प्रकाश पाण्डेय निवासी ग्राम भीखपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर
पुलिस द्वारा तलाश किये जाने की जानकारी होने के कारण ऐलहवा मोड़ के पास कहीं जाने के लिए साधन का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर पुलिस टीम द्वारा तत्परता से अभियुक्त विकास पाण्डेय उपरोक्त को पुलिस हिरासत में लिया गया। तथा थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।अभियुक्त विकास पाण्डेय से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह तथा इसका साथी मनीष कुमार मिश्रा पुत्र भगौती प्रसाद निवासी ग्राम रमवापुर डकही थाना इकौना जनपद श्रावस्ती द्वारा एक साथ मिल कर चोरी नकबजनी जैसे अपराध कारित करते है वे पूर्व में जेल जा चुके है तथा करीब 03-04 माह पूर्व जेल से छूटकर आया है। जेल से बाहर आने के बाद उस पर काफी कर्ज हो गया था। आज वह अपने अन्य साथियों से मिलने के लिए जा रहा था, ताकि उनके साथ मिलकर चोरी कर कुछ रुपये कमाये जा सकें। अभियुक्त ने बताया कि उसे अपने किसी खास व्यक्ति के माध्यम से जानकारी हुई कि थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर में उसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत हो गया है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.