शादी का झांसा देकर नाबालिक लड़की को भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
हरैया, बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह थाना हर्रैया बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 14.08.2026 को उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह मय हमराह कास्टेबल संदीप सचान, कास्टेबल अमित कुमार द्वारा महमूदनगर चौराहे के पास से अभियुक्त रामू गौतम उम्र करीब 21 वर्ष पुत्र घनश्याम निवासी परसपुर थाना मनकापुर जनपद गोण्डा को गिरफ्तार किया गया ।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 95/26 धारा 87, 137(2), 64(2)m बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट पंजीकृत है । गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया।