संत रविदास महाराज की पावन माटी युक्त कलश यात्रा से गूंजा साधुनगर मंडल
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
सादुल्लानगर,बलरामपुर।संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत उनकी पावन जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी की पवित्र माटी युक्त कलश यात्रा का विधानसभा उतरौला के साधुनगर मंडल के विभिन्न ग्राम पंचायतों में भव्य आयोजन किया गया।कलश यात्रा ग्राम पंचायत परशुरामपुर, कुकुर भकवा, अलाउद्दीनपुर, किशनपुर सागर एवं परसिया पहुंची, जहां श्रद्धालुओं एवं अनुसूचित समाज के लोगों ने श्रद्धापूर्वक कलश का स्वागत किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि संत रविदास महाराज ने समाज को समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। हम सभी को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान संत रविदास महाराज जी के विचारों, सामाजिक समरसता एवं समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर राजाराम गौतम, सियाराम सरोज, मंडल अध्यक्ष विष्णु गुप्ता, मंडल महामंत्री राधेश्याम गुप्ता, सुमित सिंह, विजय कुमार गुप्ता, दीपचंद जायसवाल, भगवान पूजन पटेल, श्याम जी वर्मा, अंकुर गुप्ता, विकास गुप्ता, वरिष्ठ संचित, रंजीत, सूरज, संतोष, सुरेंद्र कुमार, रामराज राठौर, रामकरन सहित अनुसूचित समाज के वरिष्ठ बंधु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।