Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

एटीएम कार्ड चोरी करके 09 लाख रूपए निकालने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

अभियुक्त के कब्जे से 77,500/- रुपए नकद, एक मोटरसाइकिल, एसी, टीवी, कूलर व अन्य सामान किया गया बरामद

बलरामपुर।दिनाँक 20.08.26 को प्रेम कुमार मिश्रा पुत्र राम जी मिश्रा निवासी पूरबटोला पश्चिमी थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर द्वारा थाना कोतवाली नगर पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि सलमान खान उर्फ मन्ना पुत्र रियाज अहमद निवासी पूरबटोला पश्चिमी थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर जोकि पूर्व में घर का नौकर था के द्वारा प्रार्थी का एटीएम कार्ड चोरी करके बैंक खाते से करीब 09 लाख रूपये निकालकर खर्च कर डालने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0- 194/26 धारा 318(4), 305(ए) बीएनएस बनाम सलमान उर्फ मन्ना पुत्र रियाज उम्र करीब 24 वर्ष निवासी पूरबटोला पश्चिमी थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर पंजीकृत किया गया विवेचना एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उप निरीक्षक सूर्या प्रकाश शर्मा को सुपुर्द की गयी थी।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा थाना कोतवाली नगर के नेतृत्व में आज दिनांक- 21.08.2026 को थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 194/26 धारा 318(4), 305(ए) बीएनएस में नामित अभियुक्त सलमान उर्फ मन्ना पुत्र रियाज उम्र करीब 24 वर्ष निवासी पूरबटोला पश्चिमी थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर को सुआवनाला से गेल्हापुर वाले पर मार्ग से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त की निशानदेही पर माल बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)BNS की बढ़ोतरी की गई।गिरफ्तार अभियुक्त सलमान उर्फ मन्ना पुत्र रियाज उम्र करीब 24 वर्ष निवासी पूरबटोला पश्चिमी थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर द्वारा पूछताछ में बताया कि साहब मैने धोखाधड़ी कर एटीएम की पिन जान लिया था जिससे करीब 10 लाख रूपये निकाल लिए हैं, निकाले गए 10 लाख रूपये के बारे मे पूछा गया तो बताया कि साहब एक मोटरसाइकिल, एक एसी LG कम्पनी,एक टीवी सैमसंग कम्पनी,एक कूलर समरकूल,एक टुल्लू व एक मोबाइल रेडमी इत्यादि सामान खरीदा था और घर भी बनवाया था, शेष बचे हुये रु0 मेरे पास हैं।अभियुक्त सलमान उर्फ मन्ना पुत्र रियाज जामा तलाशी ली गयी तो उसके पास से काले कलर का पिट्ठू बैग बरामद हुआ जिसको खोल कर देखा गया तो उसमें एक अदद एटीएम HDFC BANK का RUPAY कार्ड , 77,500/- रू0 कैश व एक अदद मोबाइल फोन मोटोरोला कम्पनी का बरामद हुआ।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.